logo

क्षत्रिय मराठा समाज भगिनी मंडल का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्न

क्षत्रिय मराठा समाज भगिनी मंडल का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्न
मनावर। नगर के मंगला कालोनी में क्षत्रिय मराठा समाज भगिनी मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर हल्दी कुमकुम कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ।
           क्षत्रिय मराठा समाज भगिनी मंडल द्वारा आयोजित हल्दी कुम-कुम में बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्व प्रथम प्रमिला चव्हाण ने एक दूसरे के सुहाग की लंबी उम्र की कामना मां भवानी से की। तत्पचात राजश्री सकोरे ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर अनिता, शीतल, घुले भावना चव्हाण, ऋतु गायकवाड ने भी मतदान के प्रति अपने विचार रखे। यामिनी लेले ने मराठी भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध किया और त्रिवेणी अवाले ने मराठी थीम पर नृत्य कर समा बांध दिया। इस अवसर पर सीमा घुले, वंदना जगताप, शीला ठोमरे, दीप्ति सोनोने, पदमा पिपरकार, सुनीता गायकवाड, सरला गायकवाड, सलोनी काले, सगुना घुले आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन अनिता घुले ने किया व आभार वैदिका चव्हाण ने माना।
फोटो मनावर में हल्दी कुम-कुम कार्यक्रम में षामिल क्षत्रिय मराठा समाज की महिलाएं।
 
 
 
 
 

16
598 views